Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Science and AstronomySpace and UniverseSpace News

चाँद पर बनेगा Doomsday Vault | Lunar Ark or Lunar Doomsday Vault in Moon Secret Base Hindi

In this article we will discuss about The Lunar Ark is a proposed project by doomsday vault which is to store DNA, seeds, spores, and reproductive cells of Earth’s species inside lava tubes on the Moon.

Share this

दोस्तों आप सभी को Noorway में मौजूद Doomsday Vault के बारे में तो पता ही होगा अगर आपको नहीं पता तो मै आपको बता दू की Doomsday Vault – North Pole में मौजूद एक Secret Base है | जहा हमारे धरती पर पाए जाने वाले Food Crops के करीब 10 लाख अलग अलग किस्मो के बीजो को सुरक्षित रखा गया है ताकि अगर भविस्य में किसी आपदा के चलते हमारी धरती तबाह हो जाए तो इन बीजो की मदद से बचे हुए इंसान जीवित रह सके |

Moon पर Doomsday Vault बनाने की तैयारी

अब वैज्ञानिक इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए हमारे Moon पर भी एक Doomsday Vault बनाने पर विचार रहे है जहा धरती पर मौजूद इंसानो समेत लाखों प्रजातियां के जीव जंतु और पेड़ पौधों के Sperm, Eggs और Seeds को सुरक्षित रखा जाएगा | पर आखिर यह मिशन क्या है क्यों वैज्ञानिक Moon पर यह Secret Base बनाना चाहते है और इससे क्या फायदा होगा यह सब जिनेंगे हम आज के इस Video में |

Doomsday Vault in Moon
Doomsday Vault in Moon

Global insurance Policy for Plants, Animals, and Fungi on the Moon

इस Proposal या Idea को University of Arizona के 6 वैज्ञानिको की एक टीम ने 2021 में हुए IEEE Aerospace Conference में “Global insurance Policy for Plants, Animals, and Fungi on the Moon” नाम से दुनिया के सामने रखा |

इस Proposal के तहत वैज्ञानिक Moon पर एक Underground Base बनाकर वहा धरती पर मौजूद इंसानो समेत जीव जन्तुओ और पेड़ पैधो के Samples को सुरक्षित रखना चाहते है | लेकिन वैज्ञानिक पृथ्वी को छोड़ कर बंजर चांद पर Sperm, Eggs और Seeds क्यों भेजना चाह रहे है? और आखिर इस Mission का क्या मकशद है यह सब हम आगे जानेंगे |

इस Proposal के तहत पृथ्वी पर मौजूद इंसानो समेत लगभग 67 लाख प्रजातियां के जीव जंतु और पेड़ पौधों के Sperm, Eggs और Seeds को चांद पर भेजे जाने की योजना है | चांद पर भेजे जाने वाले इन सभी Samples को चांद पर सुरक्षित रखने के लिए एक Underground Structure का निर्माण किया जाएगा जिसे “Lunar Ark” नाम दिया गया है | इस Lunar Ark का निर्माण Moon के Surface के नीचे मौजूद Lava Tubes में किया जाएगा |

Global Catastrophe
Global Catastrophe

Reason – Global Catastrophe

पर आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा की धरती को छोड़ कर वैज्ञानिक Moon पर इन Samples को क्यों रखना चाहते है? इसका जवाब यह है की यदि पृथ्वी कभी भी Global Catastrophe यानी वैश्विक आपदा जैसे की Pandemic, Climate Change, Global Solar Storm, Asteroid Strike या Nuclear War जैसे किसी खतरे में आता है तो फिर मुमकिन है कि पृथ्वी की Biodiversity पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी | पृथ्वी पर फिलहाल 87 लाख अलग अलग तरह की Species मौजूद है जो की मिलकर पृथ्वी के Ecosystem में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं |

जिसकी वजह से पृथ्वी जीवन केअनुकूल बना रहता है | अब यदि वैश्विक आपदा के चलते अगर ज्यादातर Species विलुप्त हो जाएंगे तो फिर पृथ्वी पर बचे हुए बाकी जीवों का अस्तित्व भी खतरे में आ जाएगा। यही वो समय होगा जब Lunar Ark में रखे गए Species के Samples को पृथ्वी पर ला कर इन Species को दोबारा से Existence में लाया जाएगा, जिससे कि पृथ्वी की वैश्विक तबाही के बाद पृथ्वी की Biodiversity को वापस से कायम किया जा सके|

Global Seed Vault
Global Seed Vault
Norway – Svalbard Global Seed Vault

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पृथ्वी पर पहले से एक Seed Vault मौजूद है जहां पूरी दुनिया से जमा किए गए 10 लाख अलग अलग तरह के Seed Samples मौजूद है। इस Seed Vault का नाम Svalbard Global Seed Vault है और यह Norway के Remote Island में स्थित है |

हालांकि पृथ्वी पर बने इस Vault के साथ समस्या यह है कि, ये Vault कुछ हद तक तो तबाही को झेल सकता है लेकिन समुंदर के बढ़ते स्तर और Asteroid Strike जैसी स्थिति में इसके सुरक्षित रहने पर संदेह है। यही वजह है कि वैज्ञानिक धरती पर मौजूद जीवो के Sperm, Eggs और Seeds के लिए चांद का रुख करना चाह रहे हैं।

Lunar Crater on Moon
Lunar Crater on Moon

Lunar Ark in Moon

यह सभी अभी बस एक Theory मात्र है ऐसे में यहाँ एक सवाल यह उठता है कि क्या वर्तमान Technology की मदद से Lunar Ark को बनाना संभव है? और हम कैसे Moon पर इतने विशालकाय और मजबूत Structure का निर्माण कर सकते है जहा हम इन सभी Samples को सुरक्षित रखा जा सकेगा |

Lava Tubes

2013 में किये गए एक Research में वैज्ञानिको को Moon के Surface के भीतर मौजूद 200 से ज्यादा Lava Tubes का पता चला था | चांद पर बने इन Lava Tubes का निर्माण आज से लगभग 3 बिलियन साल पहले हुआ था, जब Moon – Geographically काफी Active था और इन Lava Tubes से Melted Lava बहता था |

पर जब Moon धीरे धीरे ठंडा होने लगा तब इन Lava Tubes से Melted Lava बहना बंद हो गया और इन्होने Moon के Surface के नीचे एक Underground Tunnel System का निर्माण कर दिया | Moon पर मौजूद ये ये Lava Tubes , न सिर्फ Samples को Radiation , Micrometeroits से सुरक्षित रखेंगे | साथ ही यहाँ का तापमान काफी Stable भी होता है जिसकी वजह से ये Samples – सदियों तक सुरक्षित मौजूद रह सकते हैं |

Moon Base in Lunar Tubes
Moon Base in Lunar Tubes

Moon Base in Lava Tubes

सबसे पहले Lunar Surface की Mapping की जाएगी और ऐसे Lava Tubes का चुनाव किया जाएगा | Moon पर Lava Tubes की Mapping का काम SphereX Robots द्वारा किया जा सकता है | ये एक Hypothetical Robot है जो की Complex Caves या Tubes को Map करने में सक्षम है जहा कोई इंसान या दूसरे Robots का पहुंच पाना संभव नहीं है |

Lunar Ark के निर्माण के लिए ऐसे Lava Tubes को चुना जाएगा | जो की Diameter में 100 मीटर या उससे अधिक है क्यूंकि ऐसे Lava Tubes में Lunar Ark का निर्माण कर Cargo Samples को रखना आसान होगा |

जब Suitable Lava Tube को Robots द्वारा Identify कर लिया जाएगा तब Construction Phase की शुरुआत होगी | Lunar Ark का निर्माण दो Main Sections में किया जाएगा जिसमे से एक Ground के नीचे होगा तो दूसरा Ground के ऊपर | धरती पर मौजूद जीवो के Genetic Samples को Cargo Storage Modules में Ground के नीचे वाले Section में रखा जाएगा जहा वो Radiation , Micrometeroits और Variable Temperature से सुरक्षित रहेंगे |

ये Storage Module उप्पर Surface से Elevators के माध्यम से जुड़े हुए होंगे | Ground के ऊपर वाले Section में Communications Array और Solar Panels लगाए जाएंगे जो के नीचे मौजूद Storage Module को Power देने और धरती से संपर्क साधने का काम करेंगे | वैज्ञानिको के अनुसार इस Lunar Ark को Power देने के लिए उन्हें Moon के Surface पर करीब 2000 Square Feet विशाल छेत्र में Solar Panel लगाने होंगे |

Lunar Base and Colony
Lunar Base and Colony

Challenges in Building Lunar Ark

Moon पर Lunar Ark को बनाने की राह में कई सारी चुनौतियां भी मौजूद है | वैज्ञानिकों को सबसे पहले Logistical Challenge का सामना करना पड़ेगा क्यूंकि इतने विशालकाय Lunar Ark को बनाने के लिए हमें काफी ज्यादा सामान और Robots को Moon पर भेजना होगा |

दूसरी चुनौती Samples को चांद तक सुरक्षित पहुंचाने की होगी | Jekan Thanga की माने तो ये चुनौती Ark के निर्माण से भी ज्यादा बड़ी होगी और साथ ही ये काफी खर्चीला भी होगा | चांद पर प्रत्येक Species के Minimum 50 Samples भेजे जाएंगे, इस हिसाब से सभी 67 लाख जीवो के Samples को चांद तक भेजने में लगभग 250 Flights की जरूरत पड़ेगी | यानी सिर्फ Samples को चाँद तक भेजने के लिए हमें 250 मिशनों को अंजाम देना होगा जिसमे बेहद ही ज्यादा खर्च आ सकता है |

हालांकि कुछ Experts का मानना है कि विलुप्त हो चुके प्रजाति को दुबारा अस्तित्व में लाने के लिए लगभग 500 Samples की जरूरत पड़ेगी | अगर ऐसा है तो फिर सभी Samples को चांद तक Transport करना और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाएगा | साथ ही यदि वैज्ञानिक Samples को Lunar Ark के अंदर Cryogenically Preserved करने की इच्छा जताते हैं तो फिर उसे Minus 180 से Minus 196 Degrees Celsius के बीच Store करना होगा |

वैज्ञानिको का मानना है कि जिस तरह दुनिया भर की Space Agencies – Moon पर अपना खुद का Base और Lunar Village के निर्माण पर विचार कर रही है उस हिसाब से अगले 30 सालों में Moon पर यह Lunar Ark बन कर तैयार हो सकता है | लेकिन अगर दुनिया के हालात इससे पहले ही बिगड़ना शुरू हो जाते हैं तो फिर 10 से 15 सालों में भी इसका निर्माण संभव है |

आपको क्या लगता है Lunar Ark का ये Idea कैसा है, और क्या ये भविस्य में संभव भी हो पायेगा या नहीं हमें नीचे Comment कर जरूर बताएं |

Universe Hindi

Geetesh Patel is a Science enthusiast, he has a successful running youtube channel with over 1 Million Subscriber. And he Owns Universe Hindi and other Blogs and Websites.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button