Science and AstronomySpace News
Trending

क्या होता अगर Dinosaurs आज भी जिन्दा होते | What If Dinosaurs Never Went Extinct Hindi

In this article we will discuss what if the dinosaurs never went extinct. Do they may have developed like humans?

Share this

दोस्तों Dinosaurs हमारे धरती पर राज करने वाले सबसे विशालकाय जीव थे जिनकी कुछ प्रजातियां करीब 120 feet तक विशालकाय हुआ करती थी | पर आज से करीब 66 Miliion सालो पहले करीब 15 Kilometer विशालकाय Asteroid हमारे धरती से आ टकराया जिसने Dinosaurs के लगभग सभी प्रजातियों का सफाया कर दिया | आपने Dinosaurs के बारे में यह सब कुछ कई Video में सुना और देखा होगा | पर आज हम Dinosaurs से जुड़े हुए कुछ रोचक और Hypothetical सवालो के जवाब जानने की कोशिश करेंगे |

विषय सूची hide
1) क्या होता अगर Dinosaurs आज भी जिन्दा होते | What If Dinosaurs Never Went Extinct Hindi
Dinosaur Species
Dinosaur Species

क्या होता अगर Dinosaurs आज भी जिन्दा होते | What If Dinosaurs Never Went Extinct Hindi

जैसे की Dinosaurs आखिर इतने विशालकाय कैसे हुए, क्या मौजूदा Technology का उपयोग कर हम Dinosaurs को फिर से ज़िंदा कर सकते है | और अगर Dinosaur Extinct नहीं हुए होते तो क्या ये Evolution के जरिये हम इंसानो की तरह ही Intelligent होकर Socities का निर्माण कर पाते या नहीं | यह सब जानेंगे हम आज के इस लेख में |

डायनासोर काल | Dinosaur Mesozoic Era – Triassic , Jurassic and Cretaceous

आज से करीब 245 से लेकर 66 Million सालो पहले वह दौर था जब विशालकाय Dinosaurs हमारे धरती पर राज किया करते थे, इस Era को मुख्य रूप से Triassic , Jurassic और Cretaceous काल में बाटा जाता है जिस दौरान Dinosaur की अलग अलग प्रजातियां अस्तित्व में थी |

Permian Period
Permian Period

Life before Dinosaurs – Permian Period

पर ऐसा नहीं है की इससे पहले हमारे धरती पर जीवन नहीं था | Mesozoic Era से करोड़ो सालो पहले Permian Period में भी जीवो की लाखो प्रजातियां हमारे पृथ्वी के समुद्रो और जमीनों में राज किया करती थी |

Permian Period के के दौरान Synapsids उस समय के मुख्य Land Animals थे | Synapsids के अंतर्गत Pelycosaurs और Dimetrodon जैसे जीवो की प्रजातियां प्रमुख थी जो की हमारे धरती पर राज किया करती थी | ये जीव काफी हद तक आज के विशालकाय Lizard प्रजातियों की तरह नज़र आते थे |

Permian Mass Extinction
Permian Mass Extinction
Permian Mass Extinction – 252 Million years ago

पर आज से करीब 252 Million सालो पहले Permian Period के दौरान एक विशालकाय Mass Extinction हुआ था जिस दौरान हमारे धरती पर राज करने वाले करीब 96 प्रतिशत जीवो की प्रजातियां पूरी तरह विलुप्त हो गयी थी ।

इस Mass Extinction को The Great Dying के नाम से भी जाना जाता है जिसे हमारे पृथ्वी के इतिहास का सबसे भयानक Mass Extinction माना जाता है । इस दौरान हमारे धरती पर जीवन का लगभग अंत हो गया था | इस Mass Extinction के बाद जो जीव बचे उनमे dinosauromorphs नामक जीवो की एक प्रजाति भी मौजूद थी ये Cat Size के Reptiles थे जो की काफी तेज गति से भाग सकते थे |

dinosauromorphs को ही Dinosaurs का पूर्वज माना जाता है जिन्होंने आज से करीब 230 Million सालो पहले True Dinosaurs का रूप लिया था जो की बाद में जाकर sauropods और दूसरे carnivorous dinosaurs में evolve हुए |

Supersaurus Dinosaur Species
Supersaurus Dinosaur Species

सबसे विशालकाय डायनासोर प्रजातियां | Biggest Dinosaur Species – Barosaurus and Argentinosaurus

अभी तक किये गए खोजो में वैज्ञानिको को Barosaurus और Argentinosaurus जैसे विशालकाय Dinosaurs प्रजातियों का पता चला है जो की 30 से 40 मीटर तक विशालकाय हुआ करते थे व उनका वजन 100 टन तक हुआ करता था |

पर सोचने वाली बात यह है की हमारे धरती के पिछले करीब 500 Million सालो के इतिहास के दौरान केवल यही वह दौर था जब हमारे धरती पर इतने विशालकाय जीवो का राज था | दूसरे Ordovician, Devonian, Permian और वर्तमान Period के दौरान कभी भी हमारे धरती पर इतने विशालकाय जीव मौजूद नहीं थे |

Biggest Dinosaur
Biggest Dinosaur

डायनासोर इतने विशालकाय कैसे हो जाते थे | How dinosaurs used to be so big

ऐसे में वैज्ञानिको के सामने आज भी सबसे बड़ा सवाल यह है की आखिर उस समय में हमारे पृथ्वी में क्या खास मौजूद था जिसकी वजह से Dinosaurs इतने विशालकाय हो जाते थे | कई सालो के दौरान दुनियाभर के वैज्ञानिको ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए Research किये |

High Oxygen

शुरू में वैज्ञानिको का मानना था की उस समय हमारे Atmosphere में आज की तुलना में ज्यादा Oxygen मौजूद था जिसकी वजह से उस समय मौजूद जीव इतने विशालकाय हो जाते थे |

Low Gravity

वही कुछ वैज्ञानिको का सोचना था की उस समय हमारे धरती पर Gravity आज की तुलना में कम रही होगी जिसकी वजह से उस समय मौजूद जीव इतने विशालकाय हो जाते थे | पर समय के साथ ये Theories गलत साबित हुई जिसे वैज्ञानिको ने नकार दिया |

Nutrient Vegetation

पर हाल की में किये गए खोजो से पता चला है की उस समय हमारे Atmosphere में आज की तुलना में 2 से 3 गुना Carbon Di Oxide मौजूद था जिसकी वजह से उस समय का Average तापमान 30 Degree Celsius के करीब हुआ करता था | जिसके चलते उस समय पेड़ पौधों की कही ज्यादा प्रजातियां मौजूद थी |

ऐसे में पेड़ पौधे खाने वाले Sauropods Dinosaurs के लिए खाने के लिए कही ज्यादा Nutrities Vegetation मौजूद था | साथ ही यह विशालकाय आकर उन्हें शिकारियों से भी बचाता था जिसके चलते धीरे धीरे उनका आकर इतना विशालकाय हो गया |

Evolution

वही कुछ वैज्ञानिको का मानना था की उस समय मौजूद Sauropods जो की पेड़ पौधे खाने वाली विशालकाय Dinosaur प्रजातियां थी | उनका शरीर इस तरह Evolve हुआ था की वो ज्यादा से ज्यादा Oxygen process कर पाते थे, जिसकी वजह से कई लाखो सालो के Evolution के दौरान वो इतने विशालकाय हो गए |

अब जब वे इतने विशालकाय हो गए थे तो उनका शिकार करने वाली प्रजातियां भी कई सालो के Evolution के दौरान विशालकाय हो गए | खैर ये सभी अभी theories ही है और वैज्ञानिको को अभी तक इस सवाल का सटीक जवाब नहीं मिल पाया है |

Dino Human Evolution
Dino Human Evolution

क्या डायनासोर हम इंसानो की तरह Evolve हो सकते थे | Would dinosaurs have evolved like humans

ऐसे में अगला सवाल यह है की अगर Mass Extinction के चलते Dinosaurs का अंत न हुआ होता तो क्या ऐसी कोई सम्भावना है की ये लाखो सालो के Evolution के चलते हम इंसानो की तरह ही Intelligent होकर Modern Socities का निर्माण कर पाते | ऐसे में वैज्ञानिको का कहना है की जब Dinosaurs का अंत हुआ उस समय भी इनका Evolution हो रहा था |

Velociraptor
Velociraptor

सबसे बुद्धिमान डायनासोर | Most Intelligent Dinosaur Species – Velociraptor

Dinosaurs की सभी प्रजातियों में Velociraptor जैसे Raptors की कुछ प्रजातियां उस समय मौजूद सभी प्रजातियों में सबसे बुद्धिमान थी | Velociraptor के पास न सिर्फ सबसे विशाल Brain था साथ ही इनकी Senses भी दूसरे जीवो से कही ज्यादा तेज थी |

आपने इसकी कुछ झलकियां मशहूर Jurassic World फिल्म में जरूर देखी होगी, जहा इंसानो द्वारा Velociraptor को train किया जाता है जहा वो अपने Instructor की बात मानकर उसके आदेशों का पालन करते है |

T-Rex
T-Rex

अगर डायनासोर विलुप्त न होते | If dinosaur never went extinct

वैज्ञानिको के अनुसार Film में दिखाई गयी चीजे गलत नहीं है, बल्कि Velociraptor आज के Cats और Dogs जितने ही Smart और Intelligent हुआ करते थे | और अगर Dinosaurs का अंत न हुआ होता और वो उसी तरह Evolve होते रहते | तो हो सकता है की वो और भी बड़ा Brain और कही ज्यादा Senses Develope कर लेते |

और कई लाखो सालो के Evolution के दौरान वो इंसानो की तरह ही Primates का रास्ता अपना लेते जहा वो tools develope करना सीख जाते , एक दूसरे से communication कर पाते और साथ ही हमारी तरह socities का निर्माण कर लेते |

हालाँकि इसमें कई सारे If और Buts मौजूद है, पर अगर हम Theoritically देखे तो जी है अगर Dinosaurs का अंत न हुआ होता तो लाखो सालो के Evolution बाद हो सकता है की वो हम इंसानो की तरह ही एक Intelligent species बन जाते |

Large Dinosaur Species
Large Dinosaur Species

क्या डायनासोर और विशालकाय हो सकते थे | Do Dinosaur have evolved more bigger

ऐसे में अगला सवाल यह है की अगर आज से 66 Million सालो पहले धरती पर राज करने वाले Sauropods Dinosaurs का अंत नहीं हुआ होता तो क्या ये जीव और विशालकाय हो सकते थे | इसपर वैज्ञानिको का कहना है की सम्भवता अभी तक किये गए Research से यह साफ़ है की Sauropods Dinosaurs न तो ज्यादा Oxygen और न ही कम Gravity के चलते इतने विशालकाय हुए थे |

बल्कि इन्हे अपने Biology और लाखो सालो के Evolution के दम पर अपना यह विशालकाय आकार मिला था | ऐसे में वैज्ञानिको के अनुसार जब Sauropods Dinosaurs का अंत हुआ तब संभवतः वो अपने Evolution के सबसे चरम पर थे | यानी उनकी Body जितनी Evolve हो सकती थी वह उस समय तक उतनी Evolve हो चुकी थी और उस समय उनका शरीर उनके आकार और उनके Food का Perfect Combination था |

और अगर वो इससे ज्यादा विशालकाय होते तो हो सकता है की वो न तो चल पाते , न तो साँस ले पाते और न ही अपने शरीर को खड़ा रख पाते | यानी सीधी भासा में कहे तो अभी तक किये गए Research से यह साफ़ है की Sauropods Dinosaurs , Extinction के समय अपने आकार के चरम पर थे और इससे ज्यादा विशालकाय होना उनके लिए संभव नहीं था |

Dinosaur Species
Dinosaur Species

क्या हम डायनासोर को फिर से ज़िंदा कर सकते है | Can we bring back dinosaurs from extinction

ऐसे में अगला सवाल यह है की क्या हम मौजूदा Technology का उपयोग कर Dinosaurs को फिर से ज़िंदा कर सकते है या नहीं | इसपर वैज्ञानिको का कहना है की किसी भी मरे हुए जीव को जीवित करने के लिए हमें सबसे पहले उसके DNA Sequence की जरुरत होगी | वैज्ञानिको को खोज के दौरान खून चूसने वाले कुछ Insects , Frozen अवस्था में मिले थे, जिन्होंने आज से Million सालो पहले Dinosaurs के Blood को चूसा होगा और फिर वो किसी कारण वस Froze हो गए |

ऐसे में आज भी इनके अंदर Dinosaurs का Blood मौजूद हो सकता है, जिसके बाद कुछ कयास लगाए जा रहे थे इस Blood के जरिये वैज्ञानिक Dinosaurs के DNA Sequence का पता लगाकर उन्हें फिर से जीवित कर सकते है |

पर यह एक अधूरी सच्चाई है, हमारी दुनिया में मौजूद हर चीज की तरह ही DNA की भी एक Expiry Date होती है जिसके बाद यह Degrade होना शुरू हो जाता है | मच्छर के अंदर मिले Dinosaur के Blood से उसका DNA काफी लाखो सालो पहले ही Degrade हो चूका है |

Can we bring back dodo and woolly mammoth from extinction?

हम कुछ हज़ारो सालो पहले लुप्त हुए Dodo और Woolly Mammoth के DNA को इस तकनीक के जरिये Recover कर सकते है, पर इसके जरिये Dinosaurs के DNA को Recover कर पाना संभव नहीं है | अभी तक वैज्ञानिको को मिला सबसे Oldest DNA करीब 1 Million साल पुराना है वही Dinosaurs का अंत आज से करीब 66 Million सालो पहले हुआ था |

ऐसे में हम Dinosaurs के DNA को recover कर पाने के करीब भी मौजूद नहीं है साथ ही बेहद ही कम सम्भावना है उनका DNA आज भी किसी रूप में हमारे धरती पर Preserve होगा | ऐसे में सीधी भासा में कहा जाए तो फिल्मो में Dinosaurs को वापिस अस्तित्व में लाने जैसे सारी बातें केवल Science Fiction है | और मौजूदा Technology या भविस्य की technology का उपयोग कर Dinosaurs को फिर से जीवित करना नामुमकिन है |

 

Universe Hindi

Geetesh Patel is a Science enthusiast, he has a successful running youtube channel with over 1 Million Subscriber. And he Owns Universe Hindi and other Blogs and Websites.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button