
दोस्तों जिस तरह हमारे सौरमंडल में मौजूद सभी Planets हमारे सूर्य का चक्कर लगाते है उसी तरह हमारा सूर्य भी हमारे आकाशगंगा के Center – Sagittarius A के चारो ओर चक्कर लगाता है | पर उसके साथ ही हमारी आकाशगंगा Milky Way भी अपने orbit में घूम रही है | पर अपने Orbit में घूमने के साथ ही हमारी आकाशगंगा बेहद ही तेज गति से Universe में Motion भी कर रही है | यानी हमारे ब्रम्हांड में मौजूद हर चीज है हमेशा एक Constant Motion और Change में रहती है | चाहे हम बात करे छोटे Atomic Particles की , Planets की , Stars की या कई Light Years विशाल छेत्र में फैले Galaxies की | हमारा ब्रम्हांड हमेशा ही बदलता रहता है पर इसकी रफ्तार काफी धीमी होती है जिसकी वजह से किसी बदलाव को Notice करने के लिए हमें सैकड़ो से हज़ारो लाखो सालो का समय लग जाता है |
पर एक साल यानी 365 दिनों के दौरान ही हमारे पृथ्वी , सौरमंडल और हमारे ब्रम्हांड में काफी कुछ बदल जाता है | उदाहरण के लिए हर साल हमारी धरती पर एक दिन और बड़ा होता जा रहा है , चाँद हमसे और दूर जा रहा है और हमारा सूर्य और गर्म होता जा रहा है | अगर हम हमारे ब्रम्हांड की बात करे तो यह हर साल हमारा ब्रम्हांड और ज्यादा विशाल और पहले की तुलना में ठंडा होता जा रहा है | और हर साल कई तारे हमारे Observable Universe से बाहर जाते जा रहे है | इसे और अच्छे से समझने के लिए हमें हमारे ब्रम्हांड के एक रोमांचक सफर में चलना होगा | जहा हम जानेंगे की एक साल के दौरान ही हमारी पृथ्वी , हमारा सौरमंडल और ब्रम्हांड कितना कुछ बदल जाता है |

धरती पर एक दिन पिछले साल की तुलना में बड़ा होता जा रहा है | A Day is getting Longer Every Day
हर साल हमारे धरती पर एक दिन पिछले साल की तुलना में बड़ा होता जा रहा है | जब हमारी पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगते हुए अपनी धुरी पर 360 degree घूमती है यानी एक चक्कर पूरा करती है तो हमारी धरती पर एक दिन पूरा होता है | पर हमारे चाँद और सूर्य के शक्तिशाली Tidal Force के कारण पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने की रफ्तार हर साल करीब 14 Nano Seconds कम होती जा रही है |
यानी हमारे धरती पर एक दिन पिछले साल की तुलना में करीब 14 Nano Seconds बड़ा होता जा रहा है | वैसे तो यह बदलाव काफी कम है जिसका हम पर और आप पर कुछ भी असर नहीं होता है | पर अगर यह ऐसे ही जारी रहा तो अगले करीब 40 लाख सालो में हमारे एक साल में एक दिन और जुड़ जाएगा और पृथ्वी पर एक साल करीब 366 दिनों का होगा |

चाँद हमसे पिछले साल की तुलना में दूर जाता जा रहा है | Moon is getting away from earth
हर साल हमारा चाँद हमसे पिछले साल की तुलना में दूर जाता जा रहा है | चाँद हमारे धरती का इकलौता प्राकृतिक उपग्रह है पर यह धीरे धीरे हमारे पृथ्वी से दूर जाता जा रहा है | हमारे पृथ्वी के अपने धुरी पर घूमने की रफ्तार धीरे धीरे कम होती जा रही है , जिसकी वजह से इसका Angular Momentum कम होते जा रहा है | पृथ्वी के Angular Momentum और Tidal Force के कारण हमारा चाँद हर साल हमसे करीब 4 centimeters दूर जाता जा रहा है |
वैसे तो हमारे चाँद के Size के सामने यह दुरी काफी छोटी है पर अगर चाँद ऐसे ही हमारे धरती से दूर जाता रहा तो आने वाले करीब 1 Billion सालो में यह हमारे पृथ्वी के Gravitational Force से बाहर चला जाएगा | यानी आने वाले करीब 1 Billion सालो के दौरान हमारा चाँद हमारे पृथ्वी का चक्कर लगाना बंद कर सौरमंडल और इस विशाल ब्रम्हांड के एक अंतहीन सफर में निकल जाएगा |

सूर्य पिछले साल की तुलना में और गर्म होता जा रहा है | Sun is getting warmer every year
हर साल हमारा सूर्य पिछले साल की तुलना में और गर्म होता जा रहा है | दोस्तों सूर्य हमारे सौरमंडल का मुख्या और हमारे पृथ्वी के सबसे समीप में मौजूद तारा है | हमारा सूर्य हर साल अपने अंदर मौजूद Hydrogen को Fuse करता जा रहा है , जिसकी वजह से इसका Core और ज्यादा heavy होता जा रहा है | जिसे stable रखने के लिए हमारा सूर्य हर साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा hydrogen को helium में fuse कर रहा है |
जिसके कारण हमारा सूर्य हर साल पिछले साल की तुलना में एक प्रतिशत के अरबवे भाग जितना गर्म और चमकदार होता जा रहा है | भले ही आपको यह बदलाव काफी कम लगे जिसका हमपर लगभग ना के बराबर असर होता है | पर अगर हमारा सूर्य ऐसे ही गर्म होता रहा तो यह आने वाले करीब 2 अरब सालो में इतना गर्म हो जाएगा की यह पृथ्वी पर मौजूद सभी महासागरों को सूखा देगा |

आकाशगंगा में पिछले साल की तुलना में नए तारो का जन्म हो रहा है | New Stars are forming every year
हर साल हमारे आकाशगंगा में पिछले साल की तुलना में नए तारो का जन्म हो रहा है | आज हमारा ब्रम्हांड पहले की तुलना में काफी विकसित हो चूका है Raw Material की कमी की वजह से नए तारो के बनने की रफ़्तार काफी कम हो चुकी है | फिर भी केवल हमारे आकशगंगा में ही कई Gas और Dust Clouds मौजूद है जो की gravity के चलते Collapse हो रहे है | यह Process कई लाख सालो तक चलता रहता है जिसके बाद इन Gas Clouds से एक तारे के निर्माण होता है |
वर्तमान समय में हमारे Milky Way आकाशगंगा में हर साल 0.68 Solar Mass जितने नए तारे का जन्म होता है | यानी हर 2 सालो में हमारे ब्रम्हांड में सूर्य जैसे एक तारे का निर्माण हो जाता है | भले ही आपको यह रफ्तार काफी कम लगे पर Cosmos की भासा में यह रफ्तार काफी अच्छी है | पर आज से करीब 11 Billion सालो पहले यह रफ़्तार काफी अधिक थी , उस समय हमारे आकाशगंगा Milky Way में हर साल करीब 13 नए तारो का जन्म हो रहा था |

हमारा ब्रम्हांड पिछले साल की तुलना में और ठंडा होता जा रहा है | Universe is getting colder every year
हर साल हमारा ब्रम्हांड पिछले साल की तुलना में और ठंडा होता जा रहा है | दोस्तों हमारे ब्रम्हांड का निर्माण आज से करीब 13.8 billion सालो पहले हुए एक महाविस्फोट से हुआ था जिसे हम Big Bang के नाम से जानते है | शुरूआती कुछ लाख सालो तक हमारा ब्रम्हांड बेहद ही गर्म था और इसका Average तापमान कई लाख Degree Celsius था | समय के साथ हमारा ब्रम्हांड सभी दिशाओ में फैलने लगा और इसका Average तापमान कम होता चला गया |
वर्तमान समय में हमारे ब्रम्हांड का Average तापमान करीब माइनस 270.4 Degree Celsius है | पर हर साल हमारा ब्रम्हांड पिछले साल की तुलना में और ठंडा होता जा रहा है पर इसकी रफ़्तार काफी धीमी है | अगर हमारा ब्रम्हांड इसी तरह ठंडा होता रहा तो आने वाले कुछ लाख Billion सालो में इसका तापमान Absolute Zero यानी 273 .15 Degree Celsius को छू जाएगा | यह ऐसा तापमान होता है जिसमे Atom भी Move करना बंद कर देते है और ऐसा होने पर हमारा ब्रम्हांड Big Freeze State में चला जाएगा या दूसरी भासा में कहे तो हमारे ब्रम्हांड का अंत हो जाएगा |

हमारा ब्रम्हांड पिछले साल की तुलना में बड़ा होता जा रहा है | Universe is getting bigger every year
हर साल हमारा ब्रम्हांड पिछले साल की तुलना में बड़ा होता जा रहा है | दोस्तों माना जाता है की पहले हमारा ब्रम्हांड एक छोटे से Atom जितने हिस्से में समाया हुआ था पर आज से करीब 13.8 Billion साल पहले इसमें एक महाविस्फोट हुआ और हमारा ब्रम्हांड अस्तित्व में आया | पर Big Bang के बाद से ही लगातार हमारा ब्रम्हांड लगभग प्रकाश की गति से सभी दिशाओ में फैलता जा रहा है |
वैज्ञानिको ने अनुमान लगाया है की हमारा ब्रम्हांड हर साल करीब 6.5 Light Years जितना सभी दिशाओ में फ़ैल रहा है | यानी हर साल हमारे ब्रम्हांड में करीब 170 Sextillion Cubic Light Years जितना भाग जुड़ता जा रहे है | यह संख्या इतनी बड़ी है की इस संख्या को लिखने के लिए ही आपको एक के पीछे 52 शून्य लगाने पड़ेंगे | इस विशाल भाग में हमारे आकाशगंगा Milky way जैसे करीब 850 आकाशगंगाए समां सकती है |

हमारा Observable Universe पिछले साल की तुलना में छोटा होता जा रहा है | Observable Universe is getting shorter every year
हर साल हमारा Observable Universe पिछले साल की तुलना में छोटा होता जा रहा है | दोस्तों मैंने आपको इससे पहले बताया था की कैसे हमारा ब्रम्हांड लगभग प्रकाश की गति से फैलता जा रहा है | ऐसे में हमसे कई Billion Light Years दूर मौजूद तारे और आकशगंगाए हमसे और भी ज्यादा दूर जा रही है | पर हमारा Observable Universe सीमित है और हम केवल कुछ Billion Light Years दूर मौजूद तारो और आकाशगंगाओ का अध्यन करने में सक्षम है |
ऐसे में सीधी भासा में कहा जाए तो ये तारे और आकशगंगाए धीरे धीरे हमारे Observable Universe से बाहर जा रहे है जो की मानवो के इस ब्रम्हांड को देखने की एक सीमा है | वैज्ञानिको के अनुसार हर साल करीब 20 Million तारे हमारे Observable Universe से बाहर जा रहे है , जिनका हम अब कभी भी अध्यन नहीं कर पाएंगे |
इस विशाल ब्रम्हांड के उम्र के सामने हम मानवो का अस्तित्व लगभग न के बराबर है , और उसमे भी हम इंसानो ने केवल कुछ सैकड़ो सालो पहले ही इस विशाल ब्रम्हन्ड को विशाल Telescopes की मदद से देखना शुरू किया है | पर हमारा यह ब्रम्हांड हर second , हर दिन और हर साल बेहद ही तेजी से बदल रहा है , भले ही हम इंसान इन्हे Notice कर पाने में सक्षम नहीं है | पर आने वाले कुछ लाख और करोड़ो सालो में छोटे छोटे ये बदलाव हम मानवो , हमारे पृथ्वी , हमारे सौरमंडल और हमारे इस पुरे ब्रम्हांड को पूरी तरह बदल कर रख देगा |
Currently it looks like Movable Type is the best blogging platform available right now.
(from what I’ve read) Is that what you are using on your
blog?