Space and UniverseSpace News

TRAPPIST-1 System – इस सौरमंडल के ग्रहो पर जीवन मौजूद हो सकता है

In this article we will discuss about the Trappist-1 Star System and some of it's habitable exoplanets.

Share this

दोस्तों इस विशाल ब्रम्हांड में जीवन के होने की दो सम्भावनाये मौजूद है | जिसमे पहला है की हम पृथ्वी वासी इस विशाल ब्रम्हांड में अकेले नहीं है और हमारी तरह ही कई और intelligent और advance सभ्यताए इस ब्रम्हांड में निवास करती है | पर बेहद ही ज्यादा दुरी होने के कारण वो हमसे संपर्क कर पाने में अभी तक नाकाम रहे है | वही एक दूसरा जवाब यह है की इस विशाल ब्रम्हांड में हम इंसानो की तरह intelligent life बेहद ही rare है और इस विशाल ब्रम्हांड में केवल कुछ गिनी चुनी intelligent सभ्यताए ही मौजूद है | पर हमारे ब्रम्हांड में ऐसे ग्रह जरूर मौजूद हो सकते है जहा जीवन अपने शुरूआती चरण यानी microbial phase में हो या हम इंसानो की तरह एक intelligent species बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हो |

TRAPPIST-1 System और Red Dwarf Stars

इस सवाल का जवाब जानने के लिए हम इंसानो ने ऐसे ग्रहो की पहचान करना शुरू किया जहा जीवन के पनपने के लिए सभी जरुरी परिस्तिथिया मौजूद है और जहाँ किसी प्रकार का जीवन मौजूद हो सकता | इसी खोज में हमें हमारे सौरमंडल से करीब 40 light years दूर मौजूद एक ऐसे red dwarf – star system का पता चला जहा कुछ ऐसे ग्रह मौजूद हो सकते है जहाँ जीवन पनप रहा हो |

खोज के दौरान वैज्ञानिको को इस red dwarf star का चक्कर लगा रहे कुल सात ग्रहो का पता चला जिनमे से तीन ग्रह habitable zone में अपने तारे का चक्कर लगाते है | Habitable zone में मौजूद यह ग्रह rocky worlds है जहा हमारे धरती से भी ज्यादा पानी , active atmosphere और शायद किसी प्रकार का जीवन मौजूद हो सकता है |

TRAPPIST-1 Red Dwarf Star
TRAPPIST-1 Red Dwarf Star

Red dwarf stars हमारे सूर्य की तुलना में कई trillion सालो तक ज़िंदा रहते है जिस दौरान ये अपने exoplanets तक अपनी रौशनी और energy पहुंचाते रहते है | ऐसे में इन तारो का चक्कर लगा रहे exoplanets पर किसी प्रकार के life को evolve होने के लिए काफी ज्यादा समय मिल जाता है | और इसी वजह से इन red dwarf stars को किसी प्रकार के life hosting exoplants के लिए सबसे चुनिंदा जगहों में से एक माना जाता है |

ऐसा ही एक red dwarf star है Trappist 1 जो की हमारी धरती से करीब 40 light years दूर , Aquarius constellation में मौजूद है | इस star की खोज 1999 में खगोलविद जॉन गिज़िस और उनके सहयोगियों ने की थी | उस समय इसे 2MASS J23062928-0502285 नाम दिया गया था। यह तारा असल में एक ultra cool red dwarf star है जो की हमारे सूर्य की तुलना में काफी छोटा और कम चमकीला star है |

पर वैज्ञानिको का मानना है की यह हमारे सूर्य से कही ज्यादा old star है जिसकी अनुमानित उम्र 5 से 8 billion साल हो सकती है | इसका आकार हमारे सौरमंडल के सबसे विशाल ग्रह Jupiter से थोड़ा ही ज्यादा है पर इसका mass करीब 80 jupiter ग्रहो जितना है |

TRAPPIST-1 Habitable Zone
TRAPPIST-1 Habitable Zone

TRAPPIST-1 System में मौजूद Exoplanets की खोज

मई 2016 में वैज्ञानिको के एक दल ने Transiting Planets and Planetesimals Small Telescope यानि TRAAPIST का उपयोग करते हुए इसका चक्कर लगा रहे तीन rocky planets की खोज की जिसके बाद इस star system को Trappist 1 नाम दे दिया गया |

फरवरी 2017 में वैज्ञानिको ने नासा के Spitzer Space Telescope और कुछ ground-based telescopes का उपयोग करते हुए इस star system का चक्कर लगा रहे 7 ग्रहो की खोज की | यह पहली बार था जब वैज्ञानिको को धरती से परे किसी दूसरे solar system में इतने ज्यादा ग्रह मिले हो |

पर इस खोज की सबसे ख़ास बात यह थी की इन सात ग्रह में से तीन ग्रह इस तारे के habitable zone में इसका चक्कर लगाते है | किसी तारे का habitable zone उस तारे का एक ख़ास zone होता है जहा न तो ज्यादा गर्मी पड़ती है और न ही ज्यादा ठंड | जिसकी वजह से इस zone में मौजूद ग्रहो में पानी अपने liquid form में बना रहता है, जो की जीवन के पनपने लिए सबसे ज्यादा जरुरी ingredient माना जाता है | ऐसे में इन ग्रहो पर एक hard surface , liquid water , active atmosphere और शायद जीवन भी मौजूद हो सकता है |

TRAPPIST-1 d Exoplanet
TRAPPIST-1 d Exoplanet

TRAPPIST -1d

यह इस star system का तीसरा exoplanet है | इस exoplanet की खोज 2016 में TRAPPIST Telescope के जरिये की गयी थी | 

जिसके बाद 2017 और 2018 में ground based telescopes और nasa के spitzer telescope का उपयोग कर इसका करीबी से अध्यन किया गया | अध्यन में सामने आया की इस exoplanet का mass हमारे पृथ्वी ग्रह के mass का केवल 30 प्रतिशत और इसका आकार हमारे पृथ्वी ग्रह के आकार का 80 प्रतिशत है |

यह अपने तारे से केवल 0.022 AU की दुरी पर मौजूद है जो की हमारे सूर्य और पृथ्वी की दुरी का मात्र 2 प्रतिशत ही है | ऐसे में इसे अपने तारे का एक चक्कर पूरा करने में मात्र 4 दिनों का समय लगता है यानी की इस ग्रह पर एक साल केवल 4 दिनों का ही होता है | इस exoplanet की सबसे ख़ास बात यह है की यह अपने तारे के habitable zone के inner region में मौजूद है और इसे अपने तारे से लगभग उतनी ही sunlight मिलती है जितनी की पृथ्वी को हमारे सूर्य से मिलती है |

ऐसे में वैज्ञानिको का मानना है की इस ग्रह का करीब 5 प्रतिशत mass , liquid water के विशाल oceans के रूप में मौजूद हो सकता है | जिसका volume हमारे धरती के महासागरों में मौजूद water से भी सैकड़ो गुना ज्यादा हो सकता है | इन महासागरों में जीवन के पनपने की विशाल सम्भावनाये मौजूद है | इस exoplanet के surface का average तापमान 9 डिग्री celsius से लेकर माइनस 18 डिग्री celsius के बीच हो सकता है | जो की किसी प्रकार के life के evolve होने के लिए एक अनुकूल तापमान माना जाता है |

TRAPPIST-1 d
TRAPPIST-1 d

अपने red dwarf तारे से नज़दीक मौजूद होने के कारण यह exoplanet अपने तारे से tidally locked हो सकता है | यानी इस तारे का एक side हमेशा अपने तारे की ओर तो दूसरा side हमेशा अपने तारे के दूसरी ओर रहता है | ऐसे में इसके एक side में तापमान जीवन के लिए अनुकूल रहता है तो दूसरा side बेहद ही ठंडा रहता है | पर वैज्ञानिको का मानना है की इसका active atmosphere इसके दूसरे side तक जरुरी energy पहुंचाकर इस exoplanet के climate को stable रखता होगा |

यह एक rocky exoplanet जिसका आकार दूसरे trappist 1 ग्रहो की तुलना में काफी छोटा है जिसकी वजह से इसकी surface gravity मात्र 0.48g है | यानी की इस ग्रह पर आपका वजन धरती की तुलना में आधा ही होगा | वैज्ञानिको को यहाँ हमारे धरती की तरह ही एक बेहद ही active atmosphere का पता चला है, जो की इसके surface को इसके तारे से आने वाले ultraviolet rays से बचाता होगा |

इसका Earth similarity index 0.91 है जो की इसे सौरमंडल से परे अभी तक खोजा गया धरती से छटवा सबसे ज्यादा मिलता जुलता exoplanet बनाता है | जहा liquid water के महासागर , rocky surface और एक active atmosphere मौजूद हो सकता है | ऐसे में यहाँ किसी प्रकार के microbial life या complex life के evolve होने की सम्भावनाये काफी ज्यादा है |

TRAPPIST-1 e Exoplanet

TRAPPIST -1e

यह इस star system का चौथा exoplanet है | इस exoplanet की खोज अन्य trappist 1 ग्रहो की तरह ही 2016 में TRAPPIST Telescope के जरिये की गयी थी |

जिसके बाद 2017 और 2018 में ground based telescopes और spitzer telescope का उपयोग कर इसका करीबी से अध्यन किया गया | अध्यन में सामने आया की इस exoplanet का mass हमारे पृथ्वी ग्रह के mass का करीब 78 प्रतिशत और इसका आकार हमारे पृथ्वी का करीब 91 प्रतिशत है | यानी की यह mass और आकार में हमारे पृथ्वी से काफी मिलता जुलता exoplanet है | यह अपने तारे से केवल 0.029 AU की दुरी पर मौजूद है जो की हमारे सूर्य और पृथ्वी की दुरी का मात्र 3 प्रतिशत है |

इसे अपने तारे का एक चक्कर पूरा करने में मात्र 6 दिनों का समय लगता है यानी की इस ग्रह पर एक साल केवल 6 दिनों का होता है | यह exoplanet अपने तारे के habitable zone के middle outer region में मौजूद है जिसकी वजह से इसे हमारे पृथ्वी की तुलना में अपने तारे से केवल 60 प्रतिशत sunlight ही मिलती है | भले ही यह एक rocky exoplanet है पर वैज्ञानिको को अभी तक इस exoplanet पर किसी प्रकार के liquid oceans का पता नहीं चला है | पर यहाँ liquid water , solid ice और इसके atmosphere में water vapour के रूप में मौजूद हो सकता है |

TRAPPIST-1 e
TRAPPIST-1 e

इस exoplanet के surface का average तापमान माइनस 25 degree celsius से लेकर माइनस 40 degree celsius तक चला जाता है | अपने red dwarf तारे से नज़दीक मौजूद होने के कारण यह दूसरे trappist 1 ग्रहो की तरह ही अपने तारे से tidally locked हो सकता है | यानि की इसका एक side हमेशा अपने तारे की ओर तो दूसरा side हमेशा अपने तारे के opposite side में रहता है | ऐसे में एक side में liquid water – vapour बनकर उड़ जाता है तो एक side में यह solid ice बन जाता है |

पर इन दोनों के बीच एक silver लाइन मौजूद हो सकता है जहा average तापमान 0 degree celsius से ऊपर रहता है जहा पानी अपने liquid form में बना रह सकता है | ऐसे में इस region में किसी प्रकार के life के evolve होने की बेहद ही ज्यादा सम्भावनाये मौजूद है |

यह एक rocky exoplanet है जिसकी surface gravity 0.93g है जो की हमारे पृथ्वी से काफी मिलती जुलती है | यहाँ हमारे धरती की तरह ही एक active atmosphere मौजूद हो सकता है जो की इस exoplanet के climate को stable रखता होगा और इसे अपने star के ultraviolet rays से बचाता होगा |

इसका Earth similarity index 0.95 है जो की इसे सौरमंडल से परे धरती से दूसरा सबसे ज्यादा मिलता जुलता exoplanet बनाता है | जहा liquid water , rocky surface और एक active atmosphere मौजूद हो सकता है | ऐसे में यहाँ किसी प्रकार के microbial life या complex life होने की सम्भावनाये काफी ज्यादा है |

TRAPPIST-1 f Exoplanet
TRAPPIST-1 f Exoplanet

TRAPPIST -1f

यह इस star system का पांचवा exoplanet है | इस exoplanet की खोज 2017 और 2018 में ground based telescopes और nasa के spitzer telescope का उपयोग कर किया गया था |

अध्यन में सामने आया की इस exoplanet का mass हमारे पृथ्वी ग्रह के mass का करीब 70 प्रतिशत और इसका आकार हमारे पृथ्वी ग्रह के आकार के बराबर है |यह अपने तारे से केवल 0.037 AU की दुरी पर मौजूद है जो की हमारे सूर्य और पृथ्वी की दुरी का मात्र 4 प्रतिशत ही है | इसे अपने तारे का एक चक्कर पूरा करने में मात्र 9 दिनों का समय लगता है | यह exoplanet अपने तारे के habitable zone के outer region में मौजूद है |

वैज्ञानिको के अनुसार इस exoplanet के mass का कुल 20 प्रतिशत हिस्सा water है जो की solid ice और water vapours के रूप में इस ग्रह पर मौजूद हो सकता है | इस exoplanet के surface का average तापमान माइनस 50 degree celsius से लेकर 1000 degree celsius तक चला जाता है | जिसका कारण है इसका बेहद ही dense और thick atmosphere |

TRAPPIST-1 f
TRAPPIST-1 f

अपने red dwarf तारे से नज़दीक मौजूद होने के कारण यह दूसरे trappist 1 ग्रहो की तरह ही अपने तारे से tidally locked हो सकता है | यानि की इसका एक side हमेशा अपने तारे की ओर तो दूसरा side हमेशा अपने तारे के opposite side में रहता है |

ऐसे में एक side में पानी vapour बनकर उड़ जाता है तो एक side में यह solid ice बन जाता है | पर इन दोनों के बीच एक silver लाइन मौजूद हो सकता है जहा पानी अपने liquid form में बना रह सकता है | जिसकी वजह से इस region में जीवन फल फूल सकता है |

इस exoplanet की surface gravity 0.62g है यानी की अगर धरती पर आपका वजन 100 kilogram है तो इस exoplanet पर आपका वजन मात्र 62 kilogram होगा | यहाँ venus ग्रह की तरह एक dense और thick atmosphere मौजूद हो सकता है जो की इसके surface को काफी warm कर देता है | इसका Earth similarity index 0.70 है जो की इसे सौरमंडल से परे धरती से तीसवा सबसे ज्यादा मिलता जुलता exoplanet है |

ऐसे में वैज्ञानिको को उम्मीद है की इन तीन ग्रहो में से किसी न किसी ग्रह पर जीवन मौजूद हो या फल फूल रहा हो | वर्तमान समय में वैज्ञानिक James webb space Telescope और कुछ बेहद ही advance ground based telescope पर काम कर रहे है जिनके आने वाले करीब 5 से 10 सालो में पूरी तरह operational होने की सम्भावना है | इन advance telescope का उपयोग कर वैज्ञानिक इस star system और इसके orbit में मौजूद ग्रहो का और भी करीबी से अध्यन कर कई महत्वपूर्ण जानकारिया जुटा सकते है |

Universe Hindi

Geetesh Patel is a Science enthusiast, he has a successful running youtube channel with over 1 Million Subscriber. And he Owns Universe Hindi and other Blogs and Websites.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button