Space and UniverseSpace News
Trending

सौरमंडल के चन्द्रमाओ पर जीवन (Life Possibility on Moons of different Planets Hindi)

In this article we will discuss about some moons of our solar system which might be hiding life beneath their surface. Humans may create human bases and colonies on these moons in near future.

Story Highlights
  • Life on Solar System Moons
Share this

दोस्तों सदियों से हम इंसान एक सवाल का जवाब ढूंढने में लगे हुए है की क्या हमारे धरती से परे इस विशाल ब्रम्हांड में कही और जीवन मौजूद है या नहीं | शुरूआती जीवन की खोज में हमने हमारे सौरमंडल में मौजूद ग्रहो का अध्यन करना शुरू किया पर कई सालो तक किये गए अध्यनो में हमें निराशा ही हाथ लगी | खोज के दौरान पता चला की हमारे सौरमंडल में मौजूद किसी भी ग्रह पर जीवन के लिए अनुकूल सम्भावनाये मौजूद नहीं है | जिसकी वजह से हमने जीवन की खोज के लिए इन ग्रहो का चक्कर लगा रहे उनके Moons का अध्यन करना शुरू किया |

Jupiter Icy Moons
Jupiter Icy Moons

सौरमंडल के चन्द्रमाओ पर जीवन | Life Possibility on different Moons

शुरुआती खोज के दौरान वैज्ञानिको को Jupiter , Saturn और Neptune ग्रहो का चक्कर लगा रहे कुछ ऐसे चन्द्रमाओ का पता चला जहां किसी प्रकार का जीवन मौजूद हो सकता है |

Jupiter ग्रह के Moon Europa और Saturn ग्रह के Moon Enceladus पर जीवन के लिए जरुरी सभी तीन ingredients , विशाल मोठे बर्फ के पर्त् के नीचे मौजूद subsurface liquid water , Organic molecules और Energy मौजूद है |

ऐसे में काफी सम्भावना है की इन Moons के विशाल subsurface Liquid oceans में किसी प्रकार का complex life भी मौजूद हो सकता है | और वही Saturn ग्रह के moon titan पर वैज्ञानिको को Liquid hydrocarbon के oceans और एक substantial atmosphere भी मिला है |

Saturn Icy Moon
Saturn Icy Moon

ऐसे में काफी सम्भावना है की इनमे से कुछ चन्द्रमाओ पर जीवन मौजूद हो सकता है या भविष्य में वहा किसी प्रकार की मानव बस्तिया बसाई जा सकती है | तो चलिए दोस्तों हमारे साथ एक रोमांचक सफर पर जहां हम इन चन्द्रमाओ की एक अनोखी यात्रा कर इनके बारे में और भी अच्छे तरीके से जानने की कोशिश करेंगे |

दोस्तों यह जरुरी नहीं है की जीवन केवल Habitable zone में मौजूद ग्रहो पर ही पनप सकता है | तारो के Habitable Zone और उसके गर्मी से परे, मौजूद विशाल Gas Gaints का चक्कर लगा रहे Moons भी जीवन के पनपने के लिए काफी उपयुक्त हो सकते है | किसी ग्रह यह उसके चन्द्रमाओ पर जीवन के पनपने के लिए तीन basic ingredients की जरुरत होती है |

  1. जिसमे पहला ingredient है ENERGY, जैसे की sunlight और geothermal energy.
  2. वही जीवन के लिए दूसरा जरुरी ingredient है Heavy Elements जैसे की Oxygen, carbon और sulfur.
  3. वही तीसरा जरुरी ingredient है Liquid Water .

    खोज के दौरान वैज्ञानिको को हमारे सौरमंडल के कुछ चन्द्रमाओ पर जीवन के लिए जरुरी ये सभी तीन Ingredients मिले है |

Saturn Moon Enceladus
Saturn Moon Enceladus

Enceladus – Saturn

Enceladus Saturn ग्रह का छठा सबसे बड़ा और हमारे पुरे सौरमंडल में जीवन की सबसे ज्यादा सम्भावनाओ से भरा हुआ Moon है |

यह एक Icy World है जिसका Surface मुख्य रूप से Fresh Solid Ice से बना हुआ है | यह एक काफी Active और Young Moon है जिसका निर्माण आज से केवल 100 million सालो पहले ही हुआ है | इसका सबसे पहले अध्यन Nasa के Voyager Mission ने किया था , अपने Saturn ग्रह के Flyby के दौरान इसने इस Moon की कई तस्वीरें ली थी |

जिसके बाद Saturn ग्रह का अध्यन करने के लिए भेजे गए Cassini मिशन ने इस Moon का करीबी से अध्यन किया | Cassini को अध्यन के दौरान इस Moon को लेकर कई रोचक जानकारियों का पता चला | जिसमे सबसे खास था इसके poles से निकलने वाले Plumes . अपने खोज के दौरान Cassini Spacecraft इन Plumes से होकर गुजरा था जिस दौरान इसने इन plumes में मौजूद Organic molecules की खोज की |

भविष्य में Nasa इस Moon पर एक Orbiter और Lander mission भेजने की योजना पर काम कर रहा है | जो की इसके Surface पर Land होकर इसके Surface का अध्यन करेगा और साथ ही बर्फ के नीचे मौजूद Subsurface Liquid Ocean का पता लगाएगा |

Plumes of Enceladus
Plumes of Enceladus

बेहद ही कम तापमान और कठिन हालातो के बावजूद यह Moon काफी active है और जीवन की सम्भावनाओ से भरा हुआ है | शुरुआती खोज के दौरान वैज्ञानिको को इस Moon के Poles से आ रहे Plumes का पता चला | जिसका अध्यन कर वैज्ञानिको ने पता लगाया की इस Moon के विशाल मोठे बर्फ के पर्त के नीचे Liquid Salt Water के Ocean मौजूद हो सकते है | खोज के दौरान वैज्ञानिको को यह भी पता चला की इन Plumes में Organic Molecules मौजूद है |

यानी की इस Sub Surface Liquid Ocean में जीवन के लिए जरुरी सभी तीन ingredients , Liquid water , energy और Organic Molecules मौजूद है, ऐसे में काफी सम्भावना है की यहाँ किसी प्रकार का Complex Life मौजूद हो या फल फूल रहा हो |

Jupiter Moon Europa
Jupiter Moon Europa

Europa – Jupiter

दोस्तों Europa को Jupiter Second भी कहा जाता है | यह Jupiter ग्रह का चक्कर लगाने वाले 79 moons में से एक है |

अगर आप astrology में interest रखते हैं तो आप यह तो जानते ही होंगे कि Jupiter ग्रह को उसका चक्कर लगा रहे चार बड़े Galilean moons के लिए जाना जाता है | युरोपा उन्हीं चार moons में से सबसे छोटा पर सबसे interesting moon है | Europa पूरी तरह कई किलोमीटर विशाल बर्फ के Layers से ढका हुआ है जहां का average तापमान शून्य से काफी नीचे चला जाता है |

अभी तक कई मिशनों ने Europa के Flyby को अंजाम दिया है जिसमे Pioneer 10 , Pioneer 11 , Voyager 1 और Voyager 2 जैसे मिशन मुख्य है | इन सभी मिशनों ने 1970 से 1980 के दौरान इस Moon का करीबी से अध्यन किया | इसके अलावा Galilean Spacecraft ने 1995 से लेकर 2003 के दौरान Jupiter ग्रह का चक्कर लगाते हुए इस Moon का और भी करीबी से अध्यन किया |

Europa Surface
Europa Surface

वही 2011 में launch किया गया Juno Spacecraft जो की अभी वर्तमान समय में Jupiter ग्रह के Orbit में मौजूद है वह लगातार Jupiter ग्रह और उसके चन्द्र्माओ का अध्यन कर रहा है | वही भविष्य में Nasa इस Moon का अध्यन करने के लिए इसपर Europa Clipper नाम के Mission को भेजने की योजना बना रहा है |

2012 में Hubble space telescope द्वारा किये गए खोज के दौरान वैज्ञानिको को Europa के south pole से निकल रहे water plumes का पता चला | जिसके बाद 2014 और 2016 में किये गए अन्य अध्यनो में भी वैज्ञानिको को इसी तरह के अलग अलग Plumes का पता चला |

ऐसे में वैज्ञानिको ने अंदाज़ा लगाया है की Europa के surface में मौजूद मोठे बर्फ के पर्त के नीचे विशाल Liquid Water के Oceans मौजूद हो सकते है | जहां किसी प्रकार का Complex life पहले से ही मौजूद हो या अपने शुरुआती Evolution phase में हो |

Saturn Moon Titan
Saturn Moon Titan

Titan – Saturn

Titan हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा और Saturn ग्रह का सबसे विशालकाए Moon है | यह पूरे सौरमंडल में इकलौता ऐसा Moon है जिसके पास हमारे पृथ्वी की तरह ही एक Nitrogen Rich atmosphere मौजूद है साथ ही यहाँ Liquid Hydrocarbon के River और विशाल Lakes मौजूद है |

यहाँ पृथ्वी की तरह ही बादल बनते है जिससे Methane और Ethane की बारिश होती है | 1980 में Voyager मिशन ने Titan का करीबी से अध्यन किया जिसमे हमें पहली बार पता चला की यहाँ एक Substantial Atmosphere मौजूद है | जिसके बाद 1997 में Saturn और उसके Moon Titan का अध्यन करने के लिए Cassini Hygiens मिशन Launch किया गया | 2005 में Hygiens Probe , Main Cassini Spacecraft से अलग होकर Titan पर सफलतापूर्वक Land हुआ |

इस Mission ने Titan के Surface और Lakes को Map किया और उसके सतह की कई High Resolution तस्वीरें ली | भविष्य में Nasa इस बेहद ही अनोखे चन्द्रमा का अध्यन करने के लिए Titan Dragonfly नाम के Mission को Launch करने की योजना पर काम कर रहा है | जो की एक rotarcraft होगा जो की इसके Surface पर Land कर इसके Surface Composition और Lakes का अध्यन करेगा |

Titan Hydrocarbon Lakes
Titan Hydrocarbon Lakes

वैज्ञानिको के अनुसार Titan पर मौजूदा स्तिथि काफी हद तक हमारे पृथ्वी के शुरूआती दिनों के तरह है | Titan कई मामलो हमारे पृथ्वी की तरह है आप इसे हमारे सौरमंडल में मौजूद पृथ्वी से सबसे ज्यादा मिलता जुलता Solar Body भी कह सकते है | Titan का atmosphere काफी active और complex है जो की मुख्य रूप से Nitrogen और methane से मिलकर बना हुआ है | खोज के दौरान वैज्ञानिको को Titan पर Carbon , Hydrogen और Oxygen जैसे Organic molecules का पता चला है जो की जीवन के पनपने के लिए जरुरी है |

ऐसी भी सम्भावना है की यहाँ किसी प्रकार का जीवन मौजूद हो जो की हमसे काफी अलग हो और जीने के लिए हमसे काफी अलग संसाधनों पर निर्भर करता हो |

Neptune Moon Triton
Neptune Moon Triton

Triton – Neptune

Triton Neptune ग्रह का सबसे बड़ा और हमारे पुरे सौरमंडल का सबसे विचित्र moon है | ऐसा इसलिए क्योंकि आम तौर पर Moons अपने Planet के Rotation की दिशा में उसका चक्कर लगाते है | पर वही Triton , Neptune ग्रह के Rotation के Opposite direction में उसका चक्कर लगता है जो की काफी विचित्र है |

वैज्ञानिको का मानना है कि हो सकता है कई million सालो पहले Triton , kuilper belt का ही एक हिस्सा था जिसे Neptune ग्रह ने अपने Gravitational Force की वजह से अपने Orbit में ले लिया होगा |

इस विचित्र Moon का सबसे पहले अध्यन 1989 में किया गया जब Nasa के Voyager Mission ने Neptune ग्रह के FLyby को अंजाम दिया | Voyager mission ने इस Moon की कई यादगर और साफ़ तस्वीरें ली जिसने इस Moon को देखने का नजरिया ही बदल दिया | Voyager द्वारा जुटाए गए जानकारियों से वैज्ञानिको को पता चला की यह एक काफी Young और Active Moon है जहां Nitrogen के विशाल गीजर मौजूद है जो की काफी विचित्र है |

Triton Geysers
Triton Geysers

वैज्ञानिक इस Moon का और करीबी से अध्यन करने के लिए एक विशेष Lander Mission पर विचार कर रहे है | जो की इस Moon पर Land होकर इसके Surface और Nitrogen गीज़र्स का अध्यन करेगा | Triton के Surface से निकलने वाले कई किलोमीटर विशाल गीजर से वैज्ञानिको ने अनुमान लगया है की इसका Interior आज भी काफी Warm और Active है |

यानी Europa और Enceladus की तरह ही इसके Surface के नीचे भी विशाल Liquid Water के ocean मौजूद हो सकते है | ऐसे में इन Liquid Oceans में किसी प्रकार के Life Form के होने की भी सम्भावनाये मौजूद है |

Jupiter Moon IO
Jupiter Moon IO

IO – Jupiter

दोस्तों IO Jupiter ग्रह का पांचवा और हमारे पुरे सौरमंडल में सबसे ज्यादा Volcanically Active Moon है | वैज्ञानिको को खोज के दौरान IO moon पर 150 से ज्यादा Volcanos का पता चला है

जिनके Plumes इसके Surface से कई सैकड़ो Kilometer ऊपर तक जाते है | इसके पास एक बेहद ही thin atmosphere भी मौजूद है जो की sulphur dioxide का बना हुआ है |

Nasa के Voyager मिशनो ने Jupiter ग्रह के Flyby के दौरान IO Moon का करीबी से अध्यन किया और वहा मौजूद विशालकाए Volcanos से जुडी हुई कई महत्तपूर्ण जानकारिया जुटाई | जिसके बाद Jupiter ग्रह का अध्यन करने के लिए भेजे गए Galilean Spacecraft ने कई सालो तक IO moon और उसके Volcanos का अध्यन किया और उसके Volcanic Plumes का पता लगाया | वर्तमान समय में Juno Spacecraft , Jupiter ग्रह के Orbit में मौजूद है और लगातार IO Moon और उसके Volcanos का अध्यन कर रहा है |

Volcanos on the Surface of IO
Volcanos on the Surface of IO

Volcanos के साथ ही वैज्ञानिको को वहा कई विशाल Lava Tubes का भी पता चला है ऐसे में उनका मानना है कि अगर वहां किसी प्रकार के Undergound Lava Tubes का पता लगा लें, तो फिर वहां पर किसी प्रकार के Life के मिलने की सम्भावनाये काफी बढ़ जाएंगी | क्यूंकि ऐसे Lava tubes हमारी Earth पर भी आइसलैंड और सऊदी अरब के रेगिस्तान मे भी मिले हैं, जहां Microbial Life भी पाए जाते हैं |

ये Lava Tubes किसी प्रकार के जीवन के पनपने के लिए एक Protective Environment का रोल निभा सकते है |

Jupiter Moon Ganymede
Jupiter Moon Ganymede

Ganymede – Jupiter

Ganymede हमारे सौरमंडल का सबसे विशालकाय Moon है जो की आकार में Mercury और Pluto से भी विशाल है | यानी की अगर यह Jupiter की जगह सूर्य का चक्कर लगा रहा होता तो इसे एक Planet की श्रेणी में रखा जाता |

Ganymede हमारे पृथ्वी और दूसरे Inner planets की तरह ही अलग अलग कुल तीन Layers से मिलकर बना हुआ है | वही इसका surface मोठे विशाल Solid ice के पर्त से ढका हुआ है | अपने Flyby के दौरान Nasa के Voyager 1 और Voyager 2 मिशनों ने सबसे पहले इस Moon का अध्यन किया | जिसके बाद Jupiter ग्रह का अध्यन करने के लिए भेजे गए Galilien मिशन ने इस Moon का करीबी से अध्यन किया |

वही वर्तमान समय में Juno Spacecraft , Jupiter ग्रह के Orbit में मौजूद हो जो की Jupiter ग्रह और उसके Moons का अध्यन कर रहा है | European Space Agency 2030 में Jupiter ग्रह का अध्यन करने के लिए एक विशेष मिशन भेजने पर विचार कर रही है | ऐसे में यह मिशन Ganymede moon का और करीबी से अध्यन कर इससे जुड़े कई राजो पर से पर्दा उठा सकता है |

Ganymede Surface
Ganymede Surface

खोज के दौरान वैज्ञानिको को यहाँ एक thin oxygen rich atmosphere और magnetosphere का पता चला है | साथ ही वैज्ञानिको के अनुसार इसके Surface के नीचे दूसरे चन्द्रमाओ की तरह ही salt water के ocean मौजूद हो सकते है | ऐसे में इस salt reach ocean में किसी प्रकार के initial और complex life के होने की भी सम्भावनाये मौजूद है |

ऐसे में आपको क्या लगता है इन सभी चन्द्रमाओ में से किस चन्द्रमा पर किसी प्रकार का जीवन मौजूद हो सकता है | या इनमे से किस चन्द्रमा पर भविष्य में मानव बस्तिया बसाई जा सकती है आप अपना जवाब हमें नीचे comment कर जरूर बताये |

Universe Hindi

Geetesh Patel is a Science enthusiast, he has a successful running youtube channel with over 1 Million Subscriber. And he Owns Universe Hindi and other Blogs and Websites.

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button