Space and Universe

Nebula की रहस्यमयी दुनिया एवं उनके प्रकार (What is Nebula in Hindi)

In this article we will know what is nebula and we will also know about most common types of nebula in our uiverse.

Share this

हमारा सूर्य, हमारा सौरमंडल,हमारी पृथ्वी, इंसान यहाँ तक की हमारे नसो में बह रहा खून भी Nebula के धूल की देन है | हमारे इस विशाल ब्रम्हांड में अनेकों प्रकार के Nebula पाए जाते है जिनमे से कुछ बेहद रंग-बिरंगे होते है, तो कुछ बेहद खूबसूरत जबकि कुछ Nebula बेहद ही विचित्र और रहस्यमयी है जिन्होंने आजतक वैज्ञानिको को हैरत में डाला हुआ है | तो नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे Nebula के जन्म एवं उनके प्रकार के बारे में |

निहारिका क्या होते है | What is Nebula

दोस्तों Nebula को ब्रम्हांडीय नर्सरी भी कहा जाता है जो कि मुख्य रूप से धूल और गैसों के बादल होते है | अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार Nebula का निर्माण दो अलग-अलग कारणों से होता है | पहले प्रकार के Nebula ब्रम्हांड के शुरुआत यानि कि Bigbang के बाद ही अस्तित्व में आये थे |

वही दूसरे प्रकार के Nebula का निर्माण किसी बूढ़े तारे में होने वाले महाविस्फोट यानि कि supernova के बाद होता है |दोस्तों आशा है कि अभी तक आपने Nebula के बारे में काफी कुछ जान लिया होगा | अब हम इसके अलग-अलग Types यानि प्रकार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे |

निहारिका के प्रकार | Types of Nebula

nebula
Nebula

Emission Nebula

Emission Nebula, interstellar gas और dust के बादल होते है | इन्हे सबसे सुन्दर और रंग-बिरंगी Nebula माना जाता है जिसका कारण होते है Nebula में मौजूद ionized gas जो अलग-अलग wavelength के light emit करते है | इस clouds का average तापमान 10,000 kelvin तक होता है | Emission Nebula मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है |

H-two regions Nebula

जिसमे पहले type के Emission Nebula को H-two regions कहाँ जाता है | इस तरह के Nebula का जन्म उस समय होता है जब molecular clouds आपस में collapse होकर एक young और hot star का निर्माण करते है |

इनके बादल मुख्य रूप से Ionised hydrogen से भरे पड़े होते है | जिसके कारण ये red light emit करते है | H-two regions का average तापमान 10,000 kelvin तक होता है जो कि किसी नये तारे के जन्म में लगने वाले तापमान से कही अधिक है |

Planetary Nebula

दूसरे प्रकार के Emission Nebula को planetary Nebula के नाम से जाना जाता है | इस तरह के Nebula का जन्म उस समय होता है जब कोई तारा अपना सारा fuel जलाकर एक white dwarf की शक्ल लेने लगता है तब वह तारा भारी मात्रा में gas और dust के बादल emit करता है | इस बादल में भारी मात्रा में ionised hydrogen, oxygen, helium, carbon और nitrogen पाए जाते है

जो कि किसी तारे के जन्म के बाद उसके आसपास बनने वाले planets और solar system में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है |

Nebula
Nebula

Reflection Nebula

Reflection Nebula मुख्य रूप से interstellar gas और dust के बादल होते है जो कि अपने पास के तारे या तारो के light को reflect करते है | ये तारे इतने गर्म नहीं होते कि वे अपने पास मौजूद gas और dust के बादल को ionise कर पाये इस कारन ये बादल कोई भी light emit नहीं करते | ये मुख्य रूप से नीले नजर आते है, क्योकि इसमें मौजूद particles नीले रंग को बेहद ही अच्छे से scatter करते है |

Nebula में मौजूद clouds मुख्य रूप से carbon compounds, iron compounds, nickel compounds और other metallic compounds से मिलकर बने होते है जो stars के light को बेहद ही आसानी से reflect करते है | अभी तक वैज्ञानिक ने 500 से ज्यादा reflection nebula की खोज की है |

वैज्ञानिको ने कुछ ऐसे भी galaxies की खोज की है जो पूरी तरह gas और dust के बने होते है तथा किसी Reflection Nebula की तरह Behave करते है |

Nebula
Nebula

Dark Nebula

Dark Nebula interstellar clouds होते है जो बेहद ही dense और concentrated dust के बने होते है | जिसके कारण ये अपने पीछे मौजूद objects के प्रकाश को अपने पार जाने नहीं देते |

Dark Nebula का average तापमान 10 से 100 kelvin तक होता है |बड़े Dark Nebula में million solar mases के जितना materials हो सकते है और ये 200 parsecs के क्षेत्र में फैले हो सकते है | जिन्हे giant molecular clouds भी कहा जाता है |

Horse Head Nebula Dark Nebula का सबसे अच्छा उदाहरण है जिसे उसका यह नाम उसके आकार के कारण मिला है | Dark Nebula के कारण ही हम ब्रम्हांड के एक हिस्से को पूरी तरह नहीं देख पाते, क्योकि ये इतने dense होते है कि हमारे telescope इसके पार नहीं देख पाते | Dark Nebula के अन्य उदाहरण है Eagle Nebula, Pipe Nebula, Carina Nebula तथा Shake Nebula.

Nebula
Nebula

Supernova Remnant Nebula

जैसा कि नाम से ही ज्ञात है कि इस प्रकार के Nebula का जन्म किसी बूढ़े तारे में होने वाले महा-विस्फोट यानि supernova के बाद होता है | जब किसी तारे का fuel खत्म हो जाता है तब उसमे एक महा-विस्फोट यानि कि supernova होता है जिसमे भारी मात्रा में gas और dust निकलते है जो कि समय के साथ एक nebula का आकार ले लेते है |

तारे के inner core में मौजूद सारे material 30,000 kilometer per second की रफ्तार से बाहर eject होते है जो किसी shock wave का आकार ले लेते है |

यह विस्तार अगले आने वाले सैकड़ो से हज़ारो सालो तक चलता रहता है | पर समय के साथ यह शांत हो जाता है |इस महाविस्फोट में निकलने वाले material का तापमान कई million kelvin तक हो जाता है, जो X-ray light emit करता है | वैज्ञानिक इन्ही X-ray waves की मदद से ऐसे महाविस्फ़ोटो का पता लगाते है | supernova remnant के common उदाहरण है crab nebula, veil nebula, NGC 2736 तथा jellyfish nebula.

Universe Hindi

Geetesh Patel is a Science enthusiast, he has a successful running youtube channel with over 1 Million Subscriber. And he Owns Universe Hindi and other Blogs and Websites.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button