Space and UniverseSpace News

ब्रम्हांड के आखिरी छोर में खोजी गयी आकाशगंगाये (Farthest Galaxies Discovered in Hindi)

We will Know about Farthest and Most Distant Galaxies and Space Objects Discovered In the edge of our Universe

Share this

दोस्तों प्रकाश यानी Light हमारे ब्रम्हांड में मौजूद सबसे तेज गति से Travel करने वाली चीज है जो की Empty Space में करीब 3 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से Travel करती है | पर हमारा ब्रम्हांड इतना विशाल है की प्रकाश की गति भी इसके सामने काफी छोटी नज़र आती है | Light के साथ एक अनोखी बात यह है की यह एक तरीके से हमें इस विशाल Universe का Time travel भी कराती है | अनुमान के लिए मान लीजिये की आप Andromeda Galaxy में मौजूद है और वहा से एक अत्याधुनिक Telescope की मदद से हमारे पृथ्वी को देखते है | ऐसे में आप हमारे पृथ्वी को आज से करीब 25 लाख साल पहले की स्तिथि में देख सकते है जब Stone Age चल रहा था और शुरूआती इंसान Homo habilis औज़ारो का निर्माण और उनका उपयोग करना सीख रहे थे | ऐसा इसलिए क्यूंकि प्रकाश को हमारे पृथ्वी से Andromeda Galaxy तक पहुंचने में करीब 25 लाख सालो का समय लग जाता है | ऐसे में जब प्रकाश Andromeda Galaxy तक पहुंचेगी तो वह लगभग 25 लाख साल पुरानी होगी |

Space Telescope Comparison
Space Telescope Comparison

Space Telescope की मदद से ब्रम्हांड की सैर | Space Exploration through Space Telescopes

इसी तरह जब हम हमारे पृथ्वी में मौजूद Telescopes की मदद से हम कई Billion Light Years दूर मौजूद space objects को देख रहे होते है तो असल में हम एक तरह का time travel करके अंतरिक्ष में कई Billion light Years और Universe के Expansion की वजह से उससे भी पहले के अंतरिक्ष को देख रहे होते है | और इसी वजह से हम अंतरिक्ष में जितने light years दूर मौजूद Space Objects को देख रहे होते है हम हमारे Universe में उतना ही पीछे देख रहे होते है |

Universe Bubble

हमारे ब्रम्हांड का निर्माण आज से करीब 13.8 Billion सालो पहले Big Bang की वजह से हुआ था पर आपको यह जानकर हैरानी होगी की हमारे Universe के Expansion की वजह से हमारा ब्रम्हांड करीब 93 Light years जितने विशाल छेत्र में फैला हुआ है | अभी तक हमारे ब्रम्हांड में सबसे ज्यादा दुरी पर खोजा गया Astronomical Object एक Galaxy है जो की हमसे करीब 32 Billion Light Years की दुरी पर मौजूद हो सकता है | ऐसे में आज हम हमारे अंतरिक्ष के एक रोमांचक सफर में निकलेंगे जहा हम हमारे ब्रम्हांड में सबसे ज्यादा दुरी पर खोजे गए Space Objects और Astronomical Objects के बारे में जानेंगे जिन्होंने वैज्ञानिको को हैरत में डाला हुआ है |

धरती से सबसे ज्यादा दूर खोजी गयी आकाशगंगाये | Farthest Galaxies Discovered From Earth

दोस्तों हमारी धरती से कई अरबो Light Years दूर मौजूद तारो को धरती पर मौजूद Telescopes की मदद से देख पाना काफी मुश्किल होता है क्यूंकि इनके प्रकाश को धरती तक आने में कई Billion सालो का समय लग जाता है और साथ ही इनका Light हमारी धरती तक पहुंचते पहुंचते काफी कमजोर और फीका हो जाता है जिनका अध्ययन कर पाना काफी मुश्किल होता है | जिसकी वजह से इनके Actual दुरी और उम्र का अनुमान लगा पाना काफी कठिन होता है |

Galaxy representation
Galaxy representation

और इसी वजह से वैज्ञानिक कई Billion Light Years दूर मौजूद Astronomical Objects का अध्यन करने के लिए Spectroscopy और Photometric Redshift का उपयोग करते है | जिस Object का Photometric Redshift जितना अधिक होता है वह हमसे उतनी ही ज्यादा दुरी पर मौजूद होता है , साथ ही उसकी उम्र भी उतनी ही अधिक होती है | वही Spectroscopy इससे भी ज्यादा Precise तकनीक होती है जिसकी मदद से ऐसे Astronomical Object को पूरी तरह Confirm किया जाता है |वैज्ञानिको ने इसी तकनीक का उपयोग कर हमारे ब्रम्हांड में सबसे उम्रदराज और हमारी धरती से सबसे ज्यादा दुरी पर मौजूद कुछ Astronomical Objects , Black Holes , Quosars और Galaxies की खोज की है जिनके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे |

SN 1000+0216 - Supernova
SN 1000+0216 – Supernova

1. SN 1000+0216 – Supernova

यह एक Super luminous Supernova है जो की हमसे करीब 23 Billion Light Years दूर मौजूद हो सकता है | इसकी खोज 2006 में Hawaii में मौजूद दो Ground Based Telescopes की मदद से की गयी थी | अपने अंतिम दिनों में इस Supernova से करीब -21.5 का Ultraviolet Magnitude Record किया गया था जो की इसके Host Galaxy के Ultraviolet Magnitude से कही ज्यादा था |
इस Supernova की Redshift 3.8993 Record की गयी थी जो की 2012 में खोजा गया सबसे दूर मौजूद Supernova था | अनुमान है की यह महाविस्फोट आज से करीब 12 Billion सालो पहले हुआ था जब हमारा ब्रम्हांड आज के मुकाबले करीब एक चौथाई जितना ही विशाल था | वैज्ञानिको का अनुमान है की इस तारे का निर्माण हमारे सूर्य से भी करीब 100 गुना ज्यादा विशाल तारे में हुए महाविस्फोट की वजह से हुआ था |

GB 1428+4217 - Quasar Jet
GB 1428+4217 – Quasar Jet

2. GB 1428+4217 – Quasar Jet

यह एक Quasar Jet है जो की अबतक का खोजा गया सबसे Farthest Xray Burst है जो की हमसे करीब 25.4 Billion Light Years दूर मौजूद हो सकता है | इस Quasar Jet की खोज 2007 में नासा के Chandra X Ray Observatory के द्वारा की गयी थी | यह Quasar Jet करीब 230,000 Light years लम्बा है जो की हमारे पूरे Milky way Galaxy से भी दो गुना विशाल है |
वैज्ञानिको के अनुसार ऐसे Quasar Jets का निर्माण उस समय होता है जब कोई Blackhole बेहद ही तेज गति से Matter को अपने अंदर निगलने लगता है | इस दौरान बेहद ही ज्यादा मात्रा में energy और करीब Light की Speed से high radiation निकलता है जिससे ऐसे Quasars का निर्माण होता है | वैज्ञानिको के अनुसार यह घटना आज से करीब 12 Billion सालो पहले घटित हुई थी जब हमारा ब्रम्हांड आज के मुकाबले केवल 10 प्रतिशत मात्र था |

ULAS J1120+0641 - Quasar
ULAS J1120+0641 – Quasar

3. ULAS J1120+0641 – Quasar

यह अब तक के खोजे गए सबसे Distant Quasar में से एक है जो की हमसे करीब 29 Billion Light Years दूर मौजूद हो सकता है | इसकी खोज 2011 में European Southern observatory में मौजूद Very Large Telescope और Gemini North Telescope के द्वारा की गई थी | इस Quasar का Redshift 7 दर्ज किया गया है जो की इसे सबसे पुराने और सबसे दूर मौजूद Astronomical Objects में से एक बनता है|

वैज्ञानिको के अनुसार इस Quasar का निर्माण Big Bang से महज 770 million सालो बाद ही हो गया था यानी की इसका निर्माण आज से करीब 13 Billion सालो पहले हुआ था | इसका निर्माण उस Galaxy के center में मौजूद Black Hole में हुआ है जो की हमारे सूर्य से भी करीब 2 Billion गुना विशाल है | पर आखिर Big Bang से इतने कम समय में इतने विशाल Black hole का निर्माण कैसे हुआ यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है |

ULAS J1342+0928 – Quasar

4 . ULAS J1342+0928 – Quasar

यह अब तक का खोजा गया सबसे Distant Quasar है जो की सबसे पुराने और Distant Supermassive Black Hole में मौजूद है | इस Black hole का Mass हमारे सूर्य से भी करीब 800 Million गुना ज्यादा है जो की अबतक के खोजे गए सबसे पुराने Black holes में से एक है | इस Quasar का Redshift 7.54 Record किया गया है जिससे वैज्ञानिको ने अनुमान लगाया है की यह Quasar हमसे करीब 29.3 Billion Light Years की दुरी पर मौजूद हो सकता है |

वैज्ञानिको के अनुसार इस Quasar का निर्माण Big Bang से महज 690 Million सालो बाद ही हो गया था , यानी की यह Quasar करीब 13.1 Billion सालो पुराना है | उस समय हमारा Universe आज के मुकाबले मात्र 5 प्रतिशत ही विशाल था | इसकी खोज 2017 में Wide field Infrared Survey Explorer और कुछ ground based Telescopes की मदद से की गयी थी |

GRB 090423 – Gamma-Ray Burst

5. GRB 090423 – Gamma-Ray Burst

यह एक Gamma-Ray Burst है जो की हमारी धरती से करीब 30 Billion Light Years की दुरी पर मौजूद हो सकता है | इसकी खोज सबसे पहले Swift gamma-ray Burst Mission द्वारा 2009 में की गई थी | वैज्ञानिको के अनुसार यह Gamma Ray Burst आज से करीब 13.15 Billion सालो पहले हुआ था जब हमारा ब्रम्हांड केवल 630 Million सालो पुराना था |

उस समय हमारा ब्रम्हांड आज के मुकाबले केवल 4 प्रतिशत ही विशाल था और उस समय आज की तरह किसी Heavy Element का निर्माण भी नहीं हुआ था | इन Gamma Ray Bursts का निर्माण किसी विशाल तारे में हुए महाविस्फोट की वजह से होता है जिसे Supernova के नाम से जाना जाता है | ये Gamma Ray Burst आम तौर पर केवल कुछ Seconds के लिए ही देखे जाते है पर कई बार इनका After Glow कुछ घंटो से लेकर कई दिनों तक देखा जाता है |

Ultra Distant Galaxies
Ultra Distant Galaxies

6. Ultra Distant Galaxies

दोस्तों ये मुख्य रूप से तीन Ultra Distant Galaxy Candidates है जिनमे SPT0615 – JD , MACS0647 – JD और UDFJ 39546284 शामिल है | इन सभी आकाशगंगाओ का Redshift 10 से उप्पर है जिसके जरिये वैज्ञानिको ने अनुमान लगाया है की ये सभी आकाशगंगाए हमारी धरती से करीब 31 Billion Light Years से भी ज्यादा दुरी पर मौजूद हो सकती है | इन सभी आकाशगंगाओ का जन्म आज से करीब 13.3 Billion सालो पहले यानी Big Bang से महज 500 से 400 Million सालो बाद ही हो गया था | उस समय हमारा ब्रम्हांड आज के मुकाबले 3 प्रतिशत भी नहीं था |

Ultra Distant Galaxies

और शायद ये आकाशगंगाए हमारे ब्रम्हांड में जन्म लेने वाली सबसे शुरूआती आकाशगंगाओ में से एक थी | ये सभी काफी विशाल आकाशगंगाए है जिसमे हमारे सूर्य की तरह ही अरबो की संख्या में तारे मौजूद है | इन सभी आकाशगंगाओ की खोज नासा के Hubble और Spitzer Space Telescope की मदद से की गयी है | पर अभी तक इन आकाशगंगाओ का Spectroscopic Confirmation नहीं किया जा सका है | क्यूंकि ये आकाशगंगाए हमसे इतनी ज्यादा दुरी पर मौजूद है की इन्हे हमारे सबसे उन्नत Hubble Telescopes की मदद से भी देख पाना संभव नहीं है | ऐसे में James Webb Space Telescope के जरिये वैज्ञानिक इनके बारे में और भी अच्छे तरीके से जान सकते है

GN Z11 - Most Distant Galaxy
GN Z11 – Most Distant Galaxy

7. GN Z11 – Most Distant Galaxy

दोस्तों इसे हमारे Observable Universe में खोजा गया अबतक का सबसे Oldest और Most Distant Galaxy माना जाता है | इसका Redshift 11.1 दर्ज किया गया है जो की अबतक का सबसे ज्यादा है |वैज्ञानिको ने अनुमान लगाया है की यह आकाशगंगा हमसे करीब 32 Billion Light Years की दुरी पर मौजूद हो सकता है | इस आकाशगंगा का जन्म आज से करीब 13.4 Billion सालो पहले यानी Big Bang से महज 400 Million सालो पहले ही हो गया था | उस समय हमारा ब्रम्हांड आज के मुकाबले मात्र 3 प्रतिशत ही था , और वैज्ञानिको के अनुसार यह हमारे ब्रम्हांड में बनने वाले सबसे शुरूआती First Generation Galaxies में से एक हो सकता है |

Most Distant Galaxy
Most Distant Galaxy

इस आकाशगंगा की खोज Nasa के Hubble Space Telescope द्वारा की गयी थी और इसे अबतक का खोजा गया सबसे Distant Astronomical Object माना जा रहा है जिसने इससे पहले के सारे Record तोड़ दिए है | यह आकाशगंगा हमारे Milky way Galaxy से करीब 25 गुना छोटा है जिसमे हमारे आकाशगंगा के मुकाबले 20 गुना ज्यादा रफ़्तार से तारो का जन्म हो रहा है | इस आकाशगंगा का और करीबी से अध्यन कर वैज्ञानिक हमारे Universe की शुरुआत और सबसे शुरुआत में जन्मे आकाशगंगाओ और तारो के बारे में और भी अच्छे तरीके से जान सकते है |

James Webb Space Telescope
James Webb Space Telescope

जेम्स वेब्ब टेलिस्कोप खोलेगा नए राज | James Webb Space Telescope Will Discover more Amazing Things

नासा, Hubble Telescope से भी कई गुना ज्यादा शक्तिशाली James Webb Space Telescope पर काम कर रहा है जिसे अभी पूरी तरह Assemble किया जा चूका है | और उम्मीद है की इसे 2021 तक Launch किया जा सकता है | यह Space Telescope , Hubble Telescope से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली होगा जो की इससे भी ज्यादा दूर मौजूद Space Objects को देखने में सक्षम होगा |

James Telescope
James Telescope

यह Space टेलिस्कोप, Big Bang के बाद जन्मे शुरूआती तारो और आकाशगंगाओ का अध्यन कर सकेगा | वैज्ञानिक इस Space Telescope का लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे है जो की हमारे Universe और Big Bang के बारे में हमारी समझ और जानकारी को पूरी तरह बदलकर रख देगा |

Universe Hindi

Geetesh Patel is a Science enthusiast, he has a successful running youtube channel with over 1 Million Subscriber. And he Owns Universe Hindi and other Blogs and Websites.

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button